नमस्कार दोस्तों आज हम बात करने वाले है शरीर में होने वाले कई तरह के रोगों के बारे में। जो की हमें बहुत सारी दिक्कत होती है जब इस तरह के कोई विकार हमारे शरीर में हो जाते है। आप अपनी छोटी- छोटी गलती से ही आपके शरीर में हर तरह के रोग हो जाते है। और उसी रोग के कारण जीवन जीना भी दुश्वार हो जाता है। अगर आप भी ये गलती कर रहे है तो पहले से ही सावधान हो जाए। क्योंकि अगर आप जान बूझकर ये गलती कर बैठते है। तो आपके लिए आपका भविष्य अभिशाप साबित हो सकता है।
लेकिन आपको घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। हम है आपके साथ और हम आपको बताएंगे की आपको अपने शरीर के प्रति होने वाले विकारों से कैसे बचें। अगर आप ये पोस्ट पढ़ने के बाद भी गलती करते हैं तो समझ जाए की आपको अपने जीवन से कोई मोह नहीं है। और आप अपने जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
1. बाल और आंख की समस्या से छुटकारा
दोस्तों ठंड के मौसम में हर कोई गर्म पानी से स्नान करता है। और ज्यादा गर्म पानी का ही प्रयोग करता है।लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। गर्म पानी से स्नान करने से आंखों पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इससे आपकी आंखें खराब हो सकती है। और गर्म पानी नहाने से चमड़ी में रूखापन आ जाता है। इसी के साथ बालों के झड़ने की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है।
2. खाना ना पचने की बीमारी से छुटकारा
खाना ना पचने की समस्या बहुत आम बात हो गई है। और इस तरह की बीमारी से हर कोई ग्रसित है। लेकिन आपको हम एक ऐसी आयुर्वेदिक दवाएं बताना चाहते है जिसके सेवन से पत्थर भी हजम हो जाएगा। आपको भोजन करने के बाद सौंफ, गुड़ और अजवायन खाने से खाना ना पचने की समस्या से छुटकारा मिलता है। और खाना अच्छी तरह से पच जाता है।
3. शरीर के रोगों से छुटकारा
जी हां आपने ठीक पढ़ा। आजकल के समय में शरीर को स्वस्थ रखना कोई जंग लड़ने से कम नहीं है। जरा सी लापरवाही की बहुत बड़ी सजा भुगतना पड़ता है। इसीलिए शरीर के विकारों से बचने के लिए तुलसी के पत्तों का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से कोई भी बीमार नजदीक नहीं आती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है।
4. बांझपन और पेट की बीमारी से छुटकारा
जी हां आपने ठीक सुना चूना का सेवन। ये शरीर में होने वाले सत्तर रोगों से हमें बचाने में सहायक होता है। इसके सेवन से बांझपन से लेकर सस्ती, अपच और कई तरह की बीमारी से निजात मिलता है
5. आंखों की समस्या से छुटकारा
जी हां हर आदमी को 24 घंटे में कम से कम 8 घंटे जरूर सोना चाहिए। आदमी को शाम में जल्दी सोना चाहिए और सुबह को जल्दी उठना चाहिए। जो लोग ज्यादा रात तक जागते हैं उन्हें आंख की बीमारी, अपच, सस्ती और कई तरह की बीमारी से पीड़ित हो जाते है। इसीलिए ज्यादा रात तक जगना ही नहीं चाहिए।
6. हार्ट की समस्या से छुटकारा
आज के आधुनिक जमाने में लोग दिल की समस्या से बहुत ज्यादा ग्रस्त रहते है। दिल की एक ऐसी बीमारी है ये कब किसे लग जाए इसका कोई पता नहीं लेकिन आप घबराइए मत हम बताते है कि इससे बचाएं कैसे करें। नारियल का तेल, घी, अलसी का तेल, तिल का तेल और सरसो के तेल के सेवन से हार्ट की बीमारी कोसो दूर भाग जाती हैं
7. दर्द, चोट, फोड़ा के दर्द से छुटकारा
दुनिया में कोई ही ऐसा इंसान होगा जो किसी भी दर्द से वाकिफ नहीं होगा। हर तरह के दर्द से मानव परेशान रहता है। चोट का दर्द, फोड़ा का दर्द, फुंसी आदि के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आपको उस जगह पर 20 मिनट तक चुंबक रखें रहिए इससे दर्द ठीक हो जाएगा।
8. मोटापा, एसिडिटी से छुटकारा
मोटापा एक ऐसी बीमारी है जिसका ना तो कोई इलाज है। और ना ही उपचार। इससे पहले की आप भी मोटापा, एसिडिटी या तनाव जैसी बीमारी आपको परेशान करे आप ये काम करना शुरू कर दीजिए। आपको थोड़ी - थोड़ी देर बाद पानी पीते रहना चाहिए इससे मोटापा, एसिडिटी, तनाव जैसी बीमारी पास नहीं आती है और इसी के साथ शरीर भी स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है।
9. रोगों से छुटकारा
जी हां आज के समय में लोगों के पास समय नहीं है। आदमी इतना व्यस्त है की आराम करने का भी समय नहीं है। लेकिन स्वास्थ को भी बचाना जरूरी है। जब आप खाना खाएं उसके बाद कम से कम आधा घंटे आराम करना चाहिए इससे सभी तरह की बीमारी से छुटकारा मिलता है।
10. गुड़ के फायदे
जी हां हम जब भी कभी गांव को याद करते हैं तब हमें अपने हाथों से बनाया हुआ गुड़ बहुत याद आता है। लेकिन कुछ लोग है जो गुड़ का सेवन ना करके चीनी का सेवन करते हैं।लेकिन जो लोग गुड़ का सेवन नहीं करते हैं उन्हें गुड़ के फायदे के बारे में एक बार जान लेना चाहिए। गुड़ को पानी में भिगो देना चाहिए और सुबह उठकर छानकर पी लेना चाहिए। इससे शरीर ठंड रहता है और गर्मी भी नहीं लगती और इसी के साथ हाजमा भी ठीक रहता है। साथ ही साथ शरीर में कोई भी बीमारी नहीं आती है।
11. खाना खाने का तरीका
जी हां खाना तो हर कोई खाता है। लेकिन क्या आपको खाना खाने का सही तरीका पता है। अगर नहीं है तो इसका तरीका और इसके फायदे के बारे में आपको बताता हूं । खाना सुबह और दोपहर में हल्का खाना चाहिए और पानी ज्यादा पीना चाहिए। ताकि दिन की गर्मी से बचा जा सके। और रात में खाना भरपूर पेट खाएं ताकि दिन में खत्म होने वाली ऊर्जा की पूर्ति की जा सके और शरीर भी स्वस्थ रहे।
12. खांसी से छुटकारा
खांसी एक ऐसी बीमारी है जिससे बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी परेशान हो जाते हैं। और दवाई भी कराते है लेकिन कोई फायदा नहीं होता। खांसी को ठीक करने का आयुर्वेदिक उपचार अपनाए। दिन में दो या तीन बार लौंग को मुंह में रखकर चूसने से खांसी की समस्या दूर होती है। और तुलसी के पत्तों को पीसकर पीने से भी खांसी से छुटकारा मिलता है।
13. जुकाम से छुटकारा
जी हां जुकाम से लोग बहुत परेशान हो जाते हैं। कुछ लोग जुकाम से तुरंत छुटकारा पाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको गुड़, सोंठ, हल्दी, तुलसी के पत्ते, इलायची लौंग, और अदरक का काढ़ा बनाकर पीने से जुकाम से तुरंत राहत मिलती है।
14. दस्त से छुटकारा
जी हां कभी - कभी कोई चीज खा लो तो पेट अपने - आप खराब हो जाता है। दस्त शुरू हो जाता है। तो इससे निजात पाने के लिए केला का सेवन करना चाहिए। केले के सेवन से दस्त होने से राहत मिलती है। और हाजमा भी ठीक हो जाता है।
15. सिर दर्द से छुटकारा
सिर दर्द की समस्या बहुत आम बात हो गई है। जरा सा भी दिमाग पर जोर डालने, जुकाम से सर में दर्द, या धूप से सर में दर्द शुरू हो जाता है। लेकिन आप बिल्कुल घबराए नहीं हम आपके सर दर्द की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे। सर दर्द होने पर सरसो का तेल सर पर डालकर अच्छी तरह मालिश करने से सिर दर्द की समस्या से राहत मिलती है।
16. गैस की बीमारी से छुटकारा
पेट के गैस की बीमारी से दुनिया में लगभग 70 प्रतिसत लोग पीड़ित है। ये पेट की सबसे ख़तरनाक बीमारी में से एक है। लेकिन इससे भी छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए रोज सुबह उठकर खाली पेट भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए इससे गैस की समस्या से राहत मिलती है और पानी में कपूर को रखकर एक बोतल में बंद कर से और रोजाना सुबह खाली पेट पीने से पेट के गैस की समस्या से राहत मिलती है।
दोस्तों आपको ये हमारी पोस्ट कैसी लगी हमें कॉमेंट करके जरूर बताएं और अगर आप हमारे वेबसाइट पर नए हैं तो सब्सक्राइब कर लीजिए ताकि अगले आने वाली पोस्ट की नोटिफिकेशन सबसे पहले आप तक पहुंचे
धन्यवाद
0 टिप्पणियां